घर से बुला जहर देकर फाइनेंस कर्मी की हत्या, घर मे मचा कोहराम



इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में थोड़ा दम

पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

सहार थाना क्षेत्र के मिश्री चक गांव में गुरुवार की देर शाम घटी घटना

आरा। जिले के सहार थाना क्षेत्र के मिश्री चक गांव में गुरुवार की देर शाम घर से बुला जहर देकर एक फाइनेंस कर्मी की हत्या कर दी गई। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। परिजन द्वारा मृतक के दो दोस्तों पर ही जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है।

घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृतक सहार थाना क्षेत्र के मिश्री चक गांव निवासी चंद्रिका सिंह का 35 वर्षीय पुत्र दिनेश कुमार सिंह है। वह पैसे से फाइनेंस कर्मी था एवं आरा शहर के कतीरा स्थित एचडीएफसी बैंक में फाइनेंस कर्मी का काम करता था। इधर मृतक के भाई गणेश सिंह ने बताया कि गुरुवार के दोपहर दो बजे उसके दोस्त रुपेश और टूना आए और उसको अपने साथ बाइक से नारायणपुर थाना क्षेत्र के वरुणा गांव ले गए। शाम में पांच बजे वह दोनों फोर व्हीलर से अपने दो अन्य दोस्तों के साथ दीपक कुमार सिंह को बेहोशी की हालात में घर लेकर आए और घर वालों से बोला कि इसे ठंड लग गया है तेल लगा दो। इसके बाद वे लोग चले गए।कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत काफी बिगड़ गई। जिसके बाद परिजन द्वारा उसे नारायणपुर स्थित ग्रामीण चिकित्सक के पास ले जाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया था। जिसके बाद परिजनों से इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ला रहे थे। तभी उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। तब परिजन उसे को वापस गांव ले गए और उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। सूचना पाकर स्थानीय थाना मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। वहीं दूसरी तरफ मृतक के भाई गणेश सिंह ने बाइक द्वारा घर से उसे साथ ले गए उसके दोस्त रूपेश एवं टुना पर अपने भाई को जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। बताया जाता है कि मृतक अपने तीन भाई व दो बहन में छोटा था। उसके परिवार में मां सुनैना देवी, पत्नी पुष्पा देवी व एक पुत्र बिट्टू एवं एक पुत्री रौशनी है। घटना के बाद मृतक के घर में हाहाकार मच गया है। इस घटना के बाद मृतक की मां सुनैना देवी, पत्नी पुष्पा एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 7903628633,9470079625
error: Content is protected !!